
जम्मू: राजौरी में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड में 3 महीने के बच्चे की मौत, शिकायत के बाद भी सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप
ABP News
बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया. बड़ी खबर ये है कि अब साढ़े तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई है.
जम्मू: जम्मू के राजौरी में बीती शाम बीजेपी नेता के घर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में साढ़े तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का नाम वीर सिंह है जो बीजेपी नेता जसबीर सिंह का भतीजा था. इसके अलावा ब्लास्ट में चार लोग घायल भी हुए हैं. बीती शाम जम्मू के राजौरी का खांडली इलाका ग्रेनेड धमाके की गूंज से दहल उठा. इस विस्फोट ने बीजेपी नेता जसबीर सिंह के परिवार की जिंदगी को एक ही झटके में 180 डिग्री पलटकर रख दिया. बीजेपी के राजौरी मंडल प्रधान जसबीर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बैठे थे तभी आतंकियों ने उनको निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला कर दिया. ग्रेनेड हमले में परिवार के चार लोग घायल हैं जबकि बीजेपी नेता जसबीर सिंह के साढ़े तीन महीने के मासूम भतीजे वीर सिंह की मौत हो गई.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











