
'जम्मू में घुसपैठ करने की फिराक में 50 आतंकी', सेना के अधिकारी बोले- हम हर चुनौती को तैयार
AajTak
अखनूर सेक्टर में तीन आतंकवादियों के खात्मे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए 10 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने कहा कि सेना आतंकवादियों को नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की खुली छूट नहीं देगी. सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह अखनूर सेक्टर के एक गांव के पास जंगल में छिपे दो आतंकवादियों को मार गिराया.
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है. इस बीच सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अखनूर अभियान की सराहना की, कहा कि 50 से अधिक आतंकवादी जम्मू में घुसपैठ करने की फिराक में हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए सीमा पार लॉन्चिंग पैड पर 50 से अधिक आतंकवादी मौजूद होने की संभावना है. सेना इस चुनौती के प्रति पूरी तरह सतर्क है और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करेगी.
पीटीआई के मुताबिक अखनूर सेक्टर में तीन आतंकवादियों के खात्मे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए 10 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने कहा कि सेना आतंकवादियों को नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की खुली छूट नहीं देगी. सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह अखनूर सेक्टर के एक गांव के पास जंगल में छिपे दो आतंकवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास 27 घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है.
अधिकारी ने कहा, "घुसपैठ का पैटर्न हर गुजरते साल के साथ बदलता है, खासकर बर्फबारी के दौरान और हम चुनौती के लिए तैयार हैं."
28 इंफैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कपिल तनेजा और जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा के साथ मेजर जनरल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनौतियां वही हैं - घुसपैठ और आतंकवादी कार्रवाइयों का मुकाबला करना. उन्होंने कहा, "हम पूरी तरह से तैयार हैं, जैसा कि आपने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ सफल अभियानों में देखा है. मुझे यकीन है कि ऐसे सफल अभियानों का आतंकवाद पर असर पड़ेगा."
पीर पंजाल के दक्षिण में लॉन्चिंग पैड पर मौजूद संभावित आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आंकड़े आमतौर पर बदलते समय के साथ बदलते रहते हैं. वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, "संयुक्त खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, वहां 50 से 60 आतंकवादी मौजूद हैं."
अखनूर में तीन आतंकवादियों के मारे जाने को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता बताते हुए उन्होंने कहा कि वे नए घुसपैठ समूह का हिस्सा नहीं थे. मेजर जनरल श्रीवास्तव ने कहा, "यह एक ऐसा समूह था जो अंदरूनी इलाकों में मौजूद था और हम कुछ समय से उन पर नज़र रख रहे थे. वे यहां आए और उनका भंडाफोड़ हो गया."

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








