
जम्मू, पठानकोट, जैसलमेर और पोखरण... हर जगह PAK की मिसाइलें और ड्रोन चकनाचूर, भारत का हमला भरपूर
AajTak
भारतीय सेना के एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम जिसे ‘सुदर्शन चक्र’ नाम दिया गया है, ने 7-8 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और वे कुछ नुकसान कर पाते उससे पहले ही उन्हें नष्ट कर दिया.
भारत ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पाकिस्तान की ओर से किए गए बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया. भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और एंटी ड्रोन सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को चुन-चुनकर हवा में ही मार गिराया. पाकिस्तानी मिसाइलों के टारगेट पर जम्मू एयर स्ट्रिप, श्रीनगर और जैसलमेर एयरपोर्ट, पठानकोट एयरबेस और भारत के कई सैन्य प्रतिष्ठान थे. लेकिन भारत ने अपने शानदार एयर डिफेंस का नमूना पेश करते हुए पाकिस्तान के इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया.
भारतीय सेना के एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम जिसे ‘सुदर्शन चक्र’ नाम दिया गया है, ने 7-8 मई की रात को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और वे कुछ नुकसान कर पाते उससे पहले ही उन्हें नष्ट कर दिया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि एस-400 सिस्टम पाकिस्तान से आने वाले खतरों को बेअसर करने के लिए भारत के शस्त्रागार का अहम हिस्सा है. पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान से बौखला गया है और आत्मघाती फैसले कर रहा है. बता दें कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में उड़ा रहा भारत का डिफेंस सिस्टम, अब इंडियन आर्मी का काउंटर अटैक
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, '07-08 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. इन्हें इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया. पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं.'
रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. पाकिस्तानी एयर फोर्स के एक AWACS (Airborne Early Warning and Control System) विमान को भी भारत ने मार गिराया है. वहीं, जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के बहुत अंदर तक मिसाइलें दागी हैं. लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद और अन्य कई पाकिस्तानी शहरों पर भारत ने जोरदार हमले किए हैं. कराची में भी भारत ने जवाबी हमला किया है.
यह भी पढ़ें: फिदायीन हमले की प्लानिंग में जुटे पाकिस्तान में बैठे आतंकी... जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाई अलर्ट जारी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









