
जम्मू-कश्मीर: LoC के नजदीक राजौरी में हो रहा शांतिपूर्ण मतदान, लोग बोले- अब पाकिस्तान से गोलीबारी का डर नहीं
AajTak
महबूबा मुफ्ती को नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व मंत्री और प्रभावशाली गुज्जर नेता मियां अल्ताफ और भाजपा समर्थित अपनी पार्टी के जफर इकबाल खान मन्हास से बड़ी चुनौती मिल रही है.
नियंत्रण रेखा (LoC) से कुछ ही मीटर की दूरी पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के इस सेक्टर के आखिरी भारतीय गांव सेहर और मकरी में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. उत्साही मतदाता सीमा पार से गोलाबारी के डर के बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े हैं. पीर पंजाल के दक्षिण में पुंछ के साथ राजौरी अनंतनाग संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित 20 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होना है.
किनके बीच है मुकाबला ? महबूबा मुफ्ती को नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व मंत्री और प्रभावशाली गुज्जर नेता मियां अल्ताफ और भाजपा समर्थित अपनी पार्टी के जफर इकबाल खान मन्हास से बड़ी चुनौती मिल रही है. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के नेता मोहम्मद सलीम पारे और 10 निर्दलीय भी निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीमा बाड़ के पास पड़ने वाले मकरी गांव के निवासी वेद प्रकाश ने अपना वोट डालने के बाद बताया, 'इस बार मतदान सीमा पार से गोलाबारी के डर के बिना शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है. हमने पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के कारण सबसे बुरा दिन देखा है और हमारी एकमात्र प्रार्थना सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल जारी रखना है.'
भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से युद्धविराम 25 फरवरी, 2021 को लागू हुआ, जिससे सीमावर्ती निवासियों को राहत मिली. अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 19 मतदान केंद्र बनाए हैं और सीमा पार गोलाबारी से निपटने के लिए एक इमरजेंसी प्लान भी तैयार किया है.
उन्होंने कहा, 'हम अपने उन क्षेत्रों में विकास देख रहे हैं जो सीमा पार से गोलाबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. प्रकाश ने कहा, सरकार ने पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की स्थिति में हमारी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकर भी बनाए हैं. नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ.
कुल 18.36 मतदाताओं वाले अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 35.22 प्रतिशत मतदान हुआ. यह निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां और जम्मू क्षेत्र में राजौरी और पुंछ में 18 सेक्टर में फैला हुआ है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









