
जम्मू-कश्मीर: सड़क हादसे में दो पुलिस अधिकारियों की मौत, एक घायल
AajTak
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया. जिससे जम्मू-कश्मीर के 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है.
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया. जिससे जम्मू-कश्मीर के 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे तीन उप-निरीक्षक (SI) शहर के लासजान इलाके के टेंगन में दुर्घटना का शिकार हो गए.
सूचना लगते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया. जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ सीकर का लाल, गांव में 10 km तिरंगा यात्रा के बाद दी गई अंतिम विदाई
घटना की जानकारी देते हुए एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. हादसा टेंगन में हुआ. तीनों पुलिस अधिकारी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग केस में बड़ी सफलता, दो आरोपियों पर आरोप तय, पाकिस्तान स्थित हैंडलर सहित कई पर शिकंजा
मृतक पुलिस अधिकारियों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल मस्तान सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जबकि मृतक दोनों जवानों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










