
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ हड़ताल, रियासी में दुकानदारों ने निकाली रैली
AajTak
प्रदर्शनकारियों ने उपमंडल मजिस्ट्रेट के कार्यालय और कटरा शहर में शालीमार पार्क के बाहर भी धरना दिया, जो मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप है. उन्होंने श्राइन बोर्ड और रोपवे परियोजना के खिलाफ नारे लगाए, जिससे उनका मानना है कि इससे वे बेरोजगार हो जाएंगे.
सैकड़ों दुकानदारों और मजदूरों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ अपनी हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को एक रैली निकाली. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.
प्रदर्शनकारियों ने उपमंडल मजिस्ट्रेट के कार्यालय और कटरा शहर में शालीमार पार्क के बाहर भी धरना दिया, जो मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप है. उन्होंने श्राइन बोर्ड और रोपवे परियोजना के खिलाफ नारे लगाए, जिससे उनका मानना है कि इससे वे बेरोजगार हो जाएंगे.
शुक्रवार को शुरू हुई थी हड़ताल
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा 12 किलोमीटर ट्रैक के साथ ताराकोटे मार्ग से सांजी छत के बीच 250 करोड़ रुपये की यात्री रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा के बाद दुकानदारों, खच्चर और पालकी मालिकों की तीन दिवसीय हड़ताल शुक्रवार को शुरू हुई थी.
तीर्थयात्रियों को नहीं मिली खच्चर और पालकी की सुविधा
अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक ट्रेक रूट पर शांतिपूर्ण रैली निकाली और प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने या परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के उचित पुनर्वास की मांग की.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










