
जम्मू -कश्मीर लाइट इन्फैंट्री का पहला अग्निवीर बैच यूनिट में जाने को तैयार
AajTak
जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के अग्निवीरों के पहले जत्थे ने 24 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित एक शानदार समारोह में पासिंग आउट परेड किया और अब वे यूनिट में जाने के लिए तैयार हैं.
जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के अग्निवीरों के पहले जत्थे ने 24 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित एक शानदार समारोह में पासिंग आउट परेड किया और अब वे यूनिट में जाने के लिए तैयार हैं.
इस महत्वपूर्ण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय सलामी के साथ हुई, इसके बाद शपथ ग्रहण, कमांडेंट द्वारा परेड की समीक्षा, अग्निवीरों की पाइपिंग और अग्निवीरों द्वारा राष्ट्र की सेवा के संकल्प के साथ खुद को समर्पित करने के साथ रेजिमेंटल गीत और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ.
अग्निवीरों ने 1 जनवरी 2023 को अपना कठोर प्रशिक्षण शुरू किया. 24 सप्ताह के उनके प्रशिक्षण में उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक रूप से मजबूती और उन्हें युद्ध में जीत हासिल करने का कौशल सिखाया गया है.
प्रशिक्षण में उनके चरित्र निर्माण, रेजिमेंटल परंपराओं, सैन्य इतिहास और लोकाचार, भाईचारे और अविश्वसनीय भावना को आत्मसात करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया. देश भर में स्थित अपनी यूनिट में शामिल होने से पहले अग्निवीरों को सात सप्ताह के प्रशिक्षण से गुजरना होगा.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








