
जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक की गिरफ्तारी ने क्या बीजेपी-विरोधी गोलबंदी का दरवाजा खोल दिया है?
AajTak
जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगे PSA ने सियासी भूचाल ला दिया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस सभी अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में बीजेपी के खिलाफ खड़े हो गए हैं - क्या बीजेपी से कोई राजनीतिक चूक हो गई है?
जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी ने सारे राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाकर कर चल रहे भी लगता है पलटी मार ली है. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी डोडा के विधायक पर PSA यानी जन सुरक्षा अधिनियम लगाने के विरोध में खड़े हो गए हैं.
मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में भी उमर अब्दुल्ला जिस तरह केंद्र के साथ टकराव की राजनीति न करने के पक्षधर नजर आ रहे थे, ऐसा लगता था कि वो बार बार ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरह वो तकरार बिल्कुल नहीं चाहते. लेकिन, आज की तारीख में वो सीधे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हो गए हैं.
नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला तो आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को समर्थन देने वहां भी पहुंचे थे, जहां उनको नजरबंद करके रखा गया था. संजय सिंह आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने गए थे.
पब्लिक सेफ्टी एक्ट का इस्तेमाल आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ किया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि PSA का इस्तेमाल किसी मौजूदा विधायक के खिलाफ हुआ है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तो हैरानी जता ही रहे हैं, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस ने भी जम्मू कश्मीर प्रशासन के ताजा एक्शन का विरोध किया है.
केजरीवाल के विधायक पर एक्शन से कश्मीर में कोहराम
अभी तीन महीने पहले ही आम आदमी पार्टी ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. 2024 में हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भी एक सीट पर जीत मिली थी. सरकार बनी तो डोडा विधायक मेहराज मलिक के जरिए अरविंद केजरीवाल ने उमर अब्दुल्ला को समर्थन दिया था. लेकिन, बाद में एकमात्र विधायक का सपोर्ट वापस भी ले लिया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








