
जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 'हाइब्रिड' आतंकी गिरफ्तार
AajTak
सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच "हाइब्रिड" आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल कैमोह पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है.
आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच "हाइब्रिड" आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से 2 पिस्तौल, 3 हैंड ग्रेनेड, 1 यूबीजीएल, पिस्तौल मैगजीन 2, पिस्तौल राउंड 12, एके 47 राउंड 21 नंबर बरामद किए गए हैं
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आदिल हुसैन वानी, सुहैल अहमद डार, एतमाद अहमद लावे, मेहराज अहमद लोन और सबजार अहमद खार के रूप में की गई है. फिलहाल कैमोह पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है.
हाल ही में हुई थी मुठभेड़ पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों ने बाद में तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया.
सुरक्षाबलों ने कोकरनाग में आतंकियों के खिलाफ ये ऑपरेशन 12 सितंबर को शुरू किया था, जिसके अगले दिन मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे. इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए थे. इन्हीं आतंकियों की तलाश के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया था.
इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल था. इस मुठभेड़ में उजैर का शव भी बरामद कर लिया गया है. जिस इलाके में छिपे हुए थे, वह कोकरनाग का गैरोल गांव है. इसी वजह से सेना ने इसका नाम 'ऑपरेशन गैरोल' दिया था.
पीर पंजाल की पहाड़ियों पर चला ऑपरेशन रक्षा विशेषज्ञ बताते हैं कि अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में मुठभेड़ वाली जगह पीर पंजाल की पहाड़ियों में आती है. ये मुजफ्फराबाद से किश्तवाड़ तक फैला हुआ करीब 170 किलोमीटर का इलाका है. इतने बड़े इलाके में 2-3 आतंकियों को ढूंढ़ना बहुत मुश्किल है. यही वजह है कि सुरक्षाबलों परेशानी हुई. ये आतंकियों के लिए बहुत ही सुरक्षित जगह है. ये पहाड़ी 75-80 डिग्री ऊंचाई पर है. यहां कई गुफाएं भी हैं, जिनमें आतंकियों ने अपना अड्डा बनाया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








