
जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय संघ के दौरे पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष- कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा हमने नहीं नेहरू ने बनाया
AajTak
BJP के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि ''हम केवल पाकिस्तान के झूठ को काउंटर करने की कोशिश कर रहे हैं. ये हम नहीं हैं बल्कि जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाकर कश्मीर मुद्दे का अंतराष्ट्रीयकरण किया था.''
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधि समूह टूर पर आ रहा है. जिसे लेकर विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगा रहा है कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रही है. साथ ही विपक्ष का ये भी आरोप है कि सरकार विदेशियों को तो जम्मू कश्मीर में जाने देती है लेकिन जम्मू कश्मीर के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजती. इन्हीं सब सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि ''ये एक रूटीन यात्रा है इसमें कुछ भी नया नहीं है. इससे पहले भी विदेशी राजनयिक जम्मू कश्मीर भ्रमण के लिए आए हैं. हम इन विदेशी राजनयिकों को जम्मू-कश्मीर की असली तस्वीर दिखाकर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करना चाहते हैं. विपक्षी पार्टियां हमें जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती हैं''
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









