
जम्मू कश्मीर में कितने बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन? सरकार ने संसद में बताया
AajTak
जम्मू कश्मीर में किसी भी भारतीय नागरिक को जमीन खरीदने की छूट दिए जाने के बाद से अब तक कितने लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदी? राज्यसभा में इसे लेकर लिखित सवाल का गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब दिया.
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से यानी पिछले तीन साल में दूसरे राज्यों के निवासी कितने लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदी है? बुधवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान ये सवाल पूछा गया. इस लिखित सवाल का लिखित जवाब सरकार की ओर से उच्च सदन यानी राज्यसभा में दिया भी गया है.
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इस सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है कि पिछले तीन साल में जम्मू और कश्मीर में 185 लोगों ने जमीन खरीदी है जो इस केंद्र शासित प्रदेश के निवासी नहीं थे. उन्होंने राज्यसभा में ये भी जानकारी दी है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में किसी भी दूसरे प्रदेश के निवासी ने जमीन नहीं खरीदी है.
गृह राज्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से जो सूचना उपलब्ध कराई गई है, उसके मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश से बाहर के यानी दूसरे राज्यों के रहने वाले कुल 185 लोगों ने यहां जमीन खरीदी है. उन्होंने राज्यसभा को ये भी बताया है कि ये जानकारी साल 2020, 2021 और 2022 की है.
2022 में 127 लोगों ने खरीदी जमीन
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की ओर से राज्यसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2020 में केवल एक बाहरी व्यक्ति ने जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदी थी. उन्होंने आगे बताया कि साल 2021 में 57 लोगों ने और साल 2022 में सबसे अधिक 127 लोगों ने जम्मू और कश्मीर में जमीन खरीदी है. गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 2019 को हटा दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया था. जम्मू कश्मीर के साथ ही लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में देश के नक्शे पर सामने आया था.
कितनी कंपनियों ने किया निवेश?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








