
जम्मू कश्मीर में एक्टिव हैं 111 आतंकी, घाटी भेजे गए CRPF के 100 कोबरा कमांडो
AajTak
आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल यानी साल 2022 में जम्मू कश्मीर में एक्टिव आतंकियों की संख्या 137 थी, लेकिन इस साल अभी तक यह आंकड़ा 111 का है. यानी इस साल पिछले वर्ष की अपेक्षा घाटी में एक्टिव आतंकियों की संख्या में कमी आई है.
जम्मू कश्मीर में आतंकियों का एक आंकड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक, अभी भी घाटी में सौ से ज्यादा आतंकी एक्टिव हैं. जिनमें सरहद पार से आए आतंकियों के साथ-साथ लोकल आतंकवादी भी शामिल हैं. इस साल जम्मू कश्मीर में एक्टिव आतंकियों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा कम है.
जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर में कुल 111 आतंकी एक्टिव हैं, जिसमें 71 पाकिस्तानी आतंकी है और 40 आतंकी लोकल. जानकारी मिली है कि साल 2023 में अब तक कश्मीर में 47 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें से 38 विदेशी आतंकी थे. जबकि 204 आतंकी पकड़े गए हैं.
आंकडे बताते हैं कि पिछले साल यानी साल 2022 में जम्मू कश्मीर में एक्टिव आतंकियों की संख्या 137 थी, लेकिन इस साल अभी तक यह आंकड़ा 111 का है. यानी इस साल पिछले वर्ष की अपेक्षा घाटी में एक्टिव आतंकियों की संख्या में कमी आई है.
उधर, सीआरपीएफ (CRPF) सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आई है. पता चला है कि सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो फोर्सेज की एक खास यूनिट को जम्मू कश्मीर भेजा गया है. जिसमें 100 कोबरा कमांडो शामिल हैं.
घाटी में जंगल और पहाड़ों में छुपकर सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले आतंकियों के तरीकों पर कोबरा कमांडो खास नज़र रख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, वहां आतंकियों के खिलाफ अगर ऑपरेशन की जरूरत पड़ी तो कोबरा कमांडो उसके लिए वहां मौजूद फोर्सेज की मदद करेंगे.
आपको बता दें कि जंगल और गुरिल्ला वॉर फेयर में कोबरा कमांडों को महारत हासिल है. पिछले कुछ दिनों से आतंकी जम्मू कश्मीर के जंगलों और पहाड़ों में छिपकर सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं. इसलिए इन्हें जम्मू कश्मीर के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है. कोबरा नक्सलियों से निपटने के लिए एक खास फोर्स है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








