
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना का वाहन 350 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत, कई जख्मी
AajTak
नीलम मुख्यालय से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रही 11 एमएलआई की सैन्य गाड़ी घोरा पोस्ट पर पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गई. सूचना मिलते ही 11 एमएलआई की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेंढर क्षेत्र के बलनोई इलाके में सेना का एक वाहन रास्ता भटक कर खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि इस घटना में कई सैनिक घायल हुए हैं. सूचना मिलते हुए सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायल जवानों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी. इलाज के दौरान 5 जवानों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 8 से 9 जवान सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई है और बाकियों का इलाज किया जा रहा है. नीलम मुख्यालय से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रही 11 एमएलआई की सैन्य गाड़ी घोरा पोस्ट पर पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गई. सूचना मिलते ही 11 एमएलआई की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया.
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा "#WhiteKnightCorps के सभी रैंक के जवान पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है."
पिछले महीने भी हुए थे ऐसे ही हादसे
पिछले महीने हुई एक ऐसी ही दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था. यह दुर्घटना 4 नवंबर को कालाकोट के बडोग गांव के पास हुई थी, जिसमें नायक बद्री लाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था.
हालांकि, लाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं 2 नवंबर को भी जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक कार के पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला और उसके 10 महीने के बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







