
जम्मू-कश्मीर: नए साल में आतंक पर प्रहार, 9 दिनों में दहशतगर्दों से सुरक्षाबलों की 8वीं मुठभेड़
AajTak
सेना के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 171 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था. इस लिस्ट में 19 आतंकवादी पाकिस्तान के रहने वाले थे वहीं 151 स्थानीय आतंकी थे. अब इस साल फिर इन आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है. वहीं पिछले दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा सबसे ज्यादा जैश के आतंकियों को मारा गया है.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो रही है. कुलगाम के हुसैनपोरा इलाके में 2 आतंकियों के छुपे होने की जानकारी के बाद सेना ने ये कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










