
जम्मू कश्मीर: जैश के निशाने पर थी अग्निवीर भर्ती, सुरक्षाबलों ने बारामूला में दो आतंकी मार गिराए
AajTak
आतंकियों ने युवाओं को टारगेट करने के लिए एक नया तारीका खोज लिया है. वे सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को बहका कर उन्हें आतंकी संगठनों से शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ताजा मामला जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सामने आया है. यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. जांच में पता चला है कि वे जिले में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली को नाकान करना चाहते थे.
जम्मू और कश्मीर में सेना की अग्निवीर भर्ती को निशाना बनाने की आतंकियों की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. बारामूला के येदिपोरा में पुलिस और सेना की टीम ने इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पाकर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया.
इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की, जिसमें जैश ए मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकी मार गिराए गए. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल, एक पिस्टल और अन्य युद्ध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई हैं.
हैदरबेग में सेना भर्ती को नाकाम करना चाहते थे आतंकी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने मीडिया को बताया कि खुफिया एजेंसियों से आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह पट्टन के येदिपोरा इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया. तभी आतंकवादियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया और मुठभेड़ आरंभ हो गई.
एसएसपी भट ने बताया कि आतंकवादी सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे, जिसका गुरुवार को पट्टन के हैदरबेग में समापन हुआ. उन्होंने कहा, “सूचना मिली थी कि वे (आतंकवादी) यहां सेना की अग्निवीर रैली को निशाना बनाने के लिए आए थे और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को बहकाने और रैली को असफल करने की साजिश रच रहे थे, लेकिन हमने उनकी साजिश विफल कर दी.”
2 अक्टूबर को बारामूला जाएंगे अमित शाह

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










