
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए फारूक ने बनाई रणनीति, दिल्ली में विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात
AajTak
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम चुनाव आयोग से भी मिलेंगे. हम राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से हमारे साथ आने के लिए कहेंगे. जम्मू-कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं? इस पर बात होगी. हम पहले राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से मिलेंगे और फिर तय करेंगे कि पीएम और गृह मंत्री से मिलना है या नहीं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू में सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में विभिन्न विपक्षी पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. फारूक अब्दुल्ला ने इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि ये बैठक जम्मू-कश्मीर के मौजूदा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी. उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ आज जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का आह्वान किया था. युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. इससे पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति अच्छी नहीं है.
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि हम दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से मिलेंगे. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनावों में उनकी मदद लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर G20 की बैठक श्रीनगर में हो सकती है तो चुनाव क्यों नहीं हो सकते?
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम चुनाव आयोग से भी मिलेंगे. हम राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से हमारे साथ आने के लिए कहेंगे. जम्मू-कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं? इस पर बात होगी. हम पहले राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से मिलेंगे और फिर तय करेंगे कि पीएम और गृह मंत्री से मिलना है या नहीं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









