
जम्मू-कश्मीर के मुगल रोड पर खाई में गिरी कार, वित्त विभाग के निदेशक, पत्नी और बेटे की मौत
AajTak
जम्मू कश्मीर में पुंछे के मुगल रोड पर रविवार शाम को एक कार गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि घायल महरीन कौर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जम्मू कश्मीर के पुंछ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है. पुंछ जिले में मुगल रोड पर पन्नार पुल के पास एक वाहन के खाई में गिर जाने से वित्त, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के निदेशक रणबीर सिंह बाली, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई और उनकी बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं.
यह दुर्घटना शाम को 7 बजकर 40 मिनट पर उस समय हुई जब एक स्विफ्ट कार (जेके02बीडी-4635) मुगल रोड के रास्ते कश्मीर घाटी से सुरनकोट की ओर जा रही थी. जैसे ही कार पनार पुल के पास पहुंची तो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी.
त्रिकुटानगर में रहते थे बाली
कार में सवार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और घायल बेटी को स्थानीय लोगों और पुलिस सहित बचावकर्मियों ने नजदीक के उप जिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती करवाया. जिस समय यह हादसा हुआ था उस समय मुगल रोड पर जाम भी लगा था. बताया जा रहा है कि रणबीर सिंह बाली का परिवार मूल रूप से बारामूला का रहने वाला है और अब जम्मू के त्रिकुटानगर में रहता था.
बेटी के हालत खतरे से बाहर
मृतकों की पहचान रणबीर सिंह बाली (वित्त, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के निदेशक), उनकी पत्नी परविंदर कौर और बेटे इरवान सिंह के रूप में हुई है. उनकी बेटी महरीन कौर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है. उन्होंने बताया कि अब तक परविंदर कौर का शव बरामद कर लिया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








