
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में फिर की गई फायरिंग, पाकिस्तान से नागरिक इलाकों में छोड़े गए गोले
AajTak
भारतीय सेनाओं द्वारा आतंक के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद, पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में लगातार गोलीबारी की जा रही है. पाकिस्तानी फोर्सेज ने कर्नाह के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया है. भारतीय सेना ने प्रभावी रूप से इसका जवाब दिया. हालांकि, ताजा घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
भारतीय सेनाओं के आतंक के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर में लगातार गोलीबारी की जा रही है. पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार को लगातार दूसरी रात गोले दागे गए, और सीमा पार से फायरिंग की गई. सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी फोर्सेज ने आधी रात के बाद कर्नाह क्षेत्र के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें गोले और मोर्टार छोड़े गए.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से की गई ताजा फायरिंग का प्रभावी ढंग से जवाब दिया. अब तक की जानकारी के मुताबिक, ताजा फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. हमला शुरू होते ही कर्नाह के अधिकांश नागरिक सुरक्षित स्थानों पर चले गए. हालांकि, इससे पहले पूंछ में चल रही फायरिंग में एक भारतीय जवान की गोली लगने से मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: मसूद, हाफिज या कोई और... भारत की एयर स्ट्राइक में मरा कोई बड़ा आतंकी, जिसकी मौत पर असीम मुनीर से लेकर पाक प्रेसिडेंट तक ने बहाए आंसू
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पार से लगातार गोलीबारी
कुपवाड़ा के कर्नाह इलाके में यह गोलीबारी तब हुई जब 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इन क्षेत्रों में बहावलपुर भी शामिल है, जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन का अड्डा है.
पूंछ और राजौरी जिलों में भी की गई फायरिंग

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









