
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बम धमाका, 1 की मौत, 14 घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के सलाथिया चौक पर हुए बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बम विस्फोट की खबर है. उधमपुर के सलाथिया चौक (Salathia Chowk) पर हुए बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना की सूचना पाकर जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह के साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट ने भी मौका मुआयना किया. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और छानबीन की. फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए.
आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली. शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि ये धमाका लो इंटेनसिटी आईईडी विस्फोटक का था. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है. डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि विस्फोट की घटना तहसीलदार कार्यालय के करीब हुई. घटना को लेकर डीसी इंदु चीब के संपर्क में हूं. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं फिर से बढ़ती दिख रही हैं. अभी चंद दिन पहले ही श्रीनगर के लाल चौक पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था. सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










