
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता अब्दुल गनी भट का निधन, CM उमर ने जताया शोक
AajTak
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता और ऑल पार्टी हुर्रियत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी भट का निधन हो गया है. भट के निधन पर सीएम उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गहरा शोक व्यक्त किया है.
जम्मू और कश्मीर के वरिष्ठ हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट का निधन हो गया है. वह 90 साल के थे. ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रमुख अब्दुल गनी भट लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने बुधवार की देर शाम उत्तर कश्मीर के सोपोर जिले में बटेंगू स्थित अपने पैतृक निवास पर आखिरी सांस ली. अब्दुल गनी भट के निधन पर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में सीएम उमर ने लिखा है कि उनकी राजनीतिक विचारधारा बिल्कुल अलग थी, लेकिन मैं उन्हें हमेशा एक बहुत सभ्य व्यक्ति के रूप में याद रखूंगा. उन्होंने अब्दुल गनी भट की तारीफ करते हुए कहा कि जब कई लोग हिंसा को ही एकमात्र रास्ता मान रहे थे, तब उन्होंने बातचीत का साहस दिखाया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी से मिले. सीएम उमर ने अब्दुल गनी भट के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं.
हुर्रियत प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अब्दुल गनी भट के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि एक स्नेही बुजुर्ग, प्रिय मित्र और सहयोगी खो दिया. कश्मीर ने एक ईमानदार और दूरदर्शी नेता खो दिया है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के प्रबल समर्थक थे. वह कश्मीर के उथल-पुथल भरे इतिहास में संयम की आवाज थे.
यह भी पढ़ें: मोदी की 'कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत' का किस्सा शाह फैसल से सुनिये
महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा है कि जब भी जरूरत होती थी, उनकी सलाह लेती थी. अलग-अलग राजनीतिक विचारों के बावजूद वह मुफ्ती साहब के करीबी मित्र रहे. शांति और मेल-मिलाप उनके राजनीतिक अभियानों का मूल आधार रहे. उनकी विरासत हम सबको प्रेरित करती रहेगी. अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने भी अब्दुल गनी भट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे मेरे दिवंगत पिता के करीबी दोस्त और सहपाठी थे. मेरे दिल में उनके लिए एक विशेष स्थान है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर पहुंची भारतीय सेना की पहली मालगाड़ी, लौटेगी सेब लेकर

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







