
जम्मू-कश्मीर: केबल कार पर पड़ा गुलमर्ग हमले का असर, गुलमर्ग-गंडोला के बीच सुविधा बंद
AajTak
गुलमर्ग-गंडोला केबल कार को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है. इससे शुक्रवार को कई पर्यटक निराश होकर लौट गए. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया था. हमले की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं.
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के पास सेना की गाड़ी पर गुरुवार को हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए थे और दो पोर्टर (कुली) ने जान गंवा दी. एक सैनिक और एक पोर्टर घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. सेना ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. हमले के चलते केबल कार सुविधा प्रभावित हुई है.
गुलमर्ग-गंडोला केबल कार को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है. इससे शुक्रवार को कई पर्यटक निराश होकर लौट गए. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया था. हमले की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं.
बाहरी मजदूरों पर हमले की घटनाएं बढ़ीं
पिछले दिनों में कश्मीर में बाहरी मजदूरों पर हमले की घटनाओं में इजाफा हुआ है. गुरुवार सुबह पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने यूपी के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया. इससे पहले बीते रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 6 बाहरी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई.
गांदरबल में बड़ा हमला
आतंकवादियों ने ये हमला तब किया था, जब गांदरबल के गुंड में जेड मोड़ टनल परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट आए थे. यह घाटी में किसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के निर्माण श्रमिकों पर पहला बड़ा हमला था. ये हमला ऐसे क्षेत्र में हुआ है जहां पिछले एक दशक में आतंकवादियों की मौजूदगी बहुत कम रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









