
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में BSF के काफिले पर हमले के बाद रातभर से जारी है एनकाउंटर, इमारत में छिपे हैं लश्कर के आतंकी
ABP News
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को घेर लिया है जिनके साथ रातभर से मुठभेड़ जारी है. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर वाले इलाके से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. आतंकियों ने उस वक्त हमला कर दिया था जब बीएसएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. ये हमला भी हाईवे पर हुआ है. इस आतंकी हमले में अभी तक दो जवान और दो आम नागरिकों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे कुलगाम के मालपोरा मीर बाजार इलाके के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने फायरिंग की. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस और सेना के बल तुरंत इलाके में पहुंच गए और आतंकवादियों को भागने का कोई मौका न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए इसे बंद कर दिया. हालांकि, आतंकवादी पास की एक बड़ी इमारत में शरण लेने में कामयाब हो गए.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











