
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, अस्पताल में मौत
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक सरपंच को गोली मार दी है. अस्पताल में इलाज के दौरान उस सरपंच की मौत हो गई है. दो दिन के अंदर घाटी में ये दूसरी ऐसी घटना है जहां पर आतंकियों ने पंचायत के किसी सदस्य को अपना शिकार बनाया है.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने फिर एक सरपंच को अपनी गोली का शिकार बनाया है. शुक्रवार शाम को आतंकियों ने Shabir Ahmad Mir नाम के सरपंच को गोली मार दी. आनन-फानन में पास के अस्पताल में एडमिट करवाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. घाटी में ये दो दिन के अंदर दूसरी ऐसी हत्या है जिस वजह से जमीन पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है.
बताया गया है कि Shabir Ahmad Mir अदूरा गांव के रहने वाले थे. उनकी पत्नी भी एक सरपंच हैं. लेकिन शुक्रवार को आतंकियों ने Shabir Ahmad Mir को अपना निशाना बनाया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे पहले 9 मार्च को भी समीर अहमद नाम के सरपंच को आतंकियों ने बेरहमी से मार दिया था. 2 मार्च को भी आतंकियों के निशाने पर एक सरपंच ही रहा था. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से आतंकी एक तय रणनीति के तहत पंचायत के सदस्यों को अपना निशाना बना रहे हैं.
अब सरपंच पर तो हमला हो रही है रहा है, सुरक्षाबलों संग भी लगातार मुठभेड़ की घटनाएं होती दिख रही हैं. ताजा मामला पुलवामा का सामने आया है जहां पर अभी सुरक्षाबलों की आतंकियों संग मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि आतंकियों को घेर लिया गया है और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है. अब जब से सुरक्षाबलों ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स को अपने कब्जे में लेना शुरू किया है, आतंकियों का नेटवर्क बड़े स्तर पर ध्वस्त हुआ है. इसी बौखलाहट में अब कभी सरपंचों पर गोली चलाई जा रही है तो कभी सुरक्षाबलों पर हमला करने का प्रयास हो रहा है. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तरह इस साल भी आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू होने वाली है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









