
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी
AajTak
ये एनकाउंर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के त्रुमखान इलाके में हुआ है. हाल ही में घुसपैठ करने वाले एक समूह को सेना ने लोलाब में नियंत्रण रेखा के बहुत करीब त्रिमुखा टॉप पर घेर लिया है. दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है.
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाएं तेज हो गई हैं. इस कड़ी में मंगलवार शाम को कुपवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और कुछ आतंकियों को घेर लिया.
जानकारी के मुताबिक ये एनकाउंर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के त्रुमखान इलाके में हुआ है. हाल ही में घुसपैठ करने वाले एक समूह को सेना ने लोलाब में नियंत्रण रेखा के बहुत करीब त्रिमुखा टॉप पर घेर लिया है. दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है.
(खबर अपडेट की जा रही है)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








