
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकी और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई. खुफिया इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. सेना की व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो से तीन आतंकी इलाके में छिपे होने की आशंका है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ एक खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुई, जिसमें इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी. सेना की व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह कार्रवाई की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है और इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है ताकि आतंकी भाग न सकें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर गैंगवार! शाहदरा में गोलियों की तड़तड़ाहट, जेल से हाशिम बाबा का आतंक
सूत्रों के अनुसार, दो से तीन आतंकी छत्रू के पहाड़ी इलाके में छिपे हुए हैं. यह वही समूह माना जा रहा है जो पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय था और हाल में हुई कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है.
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन छत्रू के तहत आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ है. आतंकियों पर फायरिंग की गई है और ऑपरेशन जारी है."
यह भी पढ़ें: कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जंगलों में बने दो पुराने आतंकी ठिकाने ध्वस्त

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







