
जम्मू-कश्मीर और पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर आमिर खान उधमपुर से गिरफ्तार
AajTak
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई अपराधों को अंजाम दे चुका कुख्यात गैंगस्टर आमिर खान रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. अधिकारियों ने बताया कि आमिर खान को एक ऑपरेशन के तहत मझालता इलाके से पकड़ा गया. आमिर खान एक सक्रिय गैंगस्टर गिरोह का हिस्सा था, जो उधमपुर और सांबा जिलों के मनहोर गोपाला, चैक दयाला, चैक मंगा गुज्जरैन, मंधारा, रख ब्रोतिया और विजयपुर क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था.
जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्य पंजाब में कई अपराधों को अंजाम दे चुके कुख्यात गैंगस्टर आमिर खान को रविवार को उधमपुर जिले में पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमिर खान को एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत मझालता इलाके से पकड़ा गया, जहां उसकी गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान, जो उधमपुर जिले के खून गांव का निवासी है, कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था. उस पर हत्या की कोशिश, बलात्कार, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने सहित आधा दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज थीं. गिरफ्तार करने के दौरान उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा.
पुलिस के अनुसार, आमिर खान एक सक्रिय गैंगस्टर गिरोह का हिस्सा था, जो उधमपुर और सांबा जिलों के मनहोर गोपाला, चैक दयाला, चैक मंगा गुज्जरैन, मंधारा, रख ब्रोतिया और विजयपुर क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था. उसकी गिरफ्तारी से न केवल क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों को बड़ा झटका लगा है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी राहत मिली है.
पुलिस ने यह भी बताया कि आमिर की गिरफ्तारी से इन आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ और भी जानकारी मिलने की संभावना है, जिससे आगे की कार्रवाई में मदद मिलेगी. स्थानीय निवासियों ने भी राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








