
जमीन विवाद से भड़की पुरानी रंजिश, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, दो बेटियां हुईं अनाथ
AajTak
धाराशिव जिले में जमीन विवाद के चलते पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम हुआ. करंजखेड़ा में सहदेव पवार और उनकी पत्नी की गाड़ी से टक्कर मारने के बाद कोयते से हत्या कर दी गई. आरोपी पड़ोसी किसान जीवन चव्हाण और उसके पिता बताए जा रहे हैं. इस वारदात में दंपति की दो छोटी बेटियां अनाथ हो गईं.
धाराशिव जिले में जमीन विवाद से उपजे पुराने झगड़े का खून से लथपथ अंत हुआ. करंजखेड़ा पाटोदा चौक में सहदेव पवार और उनकी पत्नी प्रियांका पवार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. आरोपियों में जीवन चव्हाण, उसके पिता हरिबा चव्हाण और अन्य लोग शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, सहदेव पवार और जीवन चव्हाण पड़ोसी किसान थे. सहदेव के पास करीब 36 एकड़ जमीन थी, जबकि चव्हाण परिवार के पास केवल 2 एकड़. इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. कुछ साल पहले सहदेव ने जीवन पर जानलेवा हमला किया था, जिसके चलते सहदेव को जिला अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आए थे.
जमीनी विवाद में पति-पत्नी की हत्या
घटना वाले दिन दोपहर में करंजखेड़ा-लोहारा रोड पर आरोपियों ने सहदेव और उनकी पत्नी को पहले गाड़ी से टक्कर मारी, ताकि हमला हादसे जैसा लगे. इसके बाद कोयते (तेज हथियार) से सहदेव पर 10 से अधिक वार किए गए. प्रियांका का गला काटकर मौके पर ही मार डाला गया. सहदेव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. दंपति की पहली और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली दो बेटियां अब अनाथ हो गई हैं. घटना के बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी स्वप्नील राठौड़ और पुलिस निरीक्षक गणेश पाटील की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







