
जमीन पर पड़ी लाश, गले पर चोट के निशान और... ससुराल में नवविवाहिता की मौत
AajTak
लातूर जिले में एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी 5 माह पूर्व लोदगा गांव में हुई थी. पीड़ित परिवार ने दामाद सिद्धेश्वर भारती और सास अरुणाबाई भारती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. इस घटना के बाद मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी 5 माह पूर्व लोदगा गांव में हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. मृतका के परिजनों का कहना है कि 5 नवंबर बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा कि बेटी का शव जमीन पर पड़ा है और उसके गले पर रस्सी के निशान बने थे. तुरंत ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि गला घुटने से मौत हुई है.
ससुराल में मिला नवविवाहिता का शव
पीड़ित परिवार ने दामाद सिद्धेश्वर भारती और सास अरुणाबाई भारती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. इस घटना के बाद मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वो पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 306, 498 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतका की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी. पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था. लड़की के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









