
जमीन के भीतर से शख्स ने ढूंढ निकाला 60 लाख रुपये का खजाना!
AajTak
ब्रिटेन में एक शख्स ने काफी पुराना खजाना खोज निकाला है. शख्स को 750 दुर्लभ सिक्के मिले हैं जिनकी कीमत 62 लाख रुपये तक हो सकती है.
मेटल की खोज करने के लिए फेमस एक शख्स को बेहद पुराना खजाना हाथ लगा है. जॉर्ज रिजवे नाम के शख्स को लौह युग और रोमन जमाने के सिक्के मिले हैं जिनकी कीमत करीब 62 लाख रुपये हो सकती है.
जॉर्ज रिजवे ने सैटेलाइट इमेजरी के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ब्रिटेन में जमीन के अंदर से 750 दुर्लभ सिक्के निकाले हैं. ये सभी सिक्के 206 ईसा पूर्व से लेकर सम्राट क्लाउडियस के जमाने के हैं.
30 साल के जॉर्ज रिजवे इंग्लैंड की सफोल्क काउंटी के एक छोटे से गांव में में रहते हैं. जॉर्ज पेशे से कसाई हैं. जॉर्ज बताते हैं कि इंडियाना जोन्स, बचपन से ही उनके पसंदीदा हीरो है.
जॉर्ज ने बताया कि वह बचपन में इंग्लैंड के ब्रिटिश म्यूजियम में गए थे, तभी से वह खजाने को खोजने के बारे में सोचने लगे. आखिरकार अब, उन्होंने रोमन जमाने के सिक्के खोज लिए हैं.
उनकी इस बड़ी खोज में एक दुर्लभ दीनार (करेंसी) भी शामिल है, जिसे राजा जुबा प्रथम द्वारा 60 और 46 ईसा पूर्व के बीच प्राचीन अफ्रीकी साम्राज्य न्यूमिडिया में जारी किया गया था.
राजा कुनोबेलिन के शासनकाल से लौह युग के सोने के सिक्के जिन्हें स्टेटर के रूप में पहचाना जाता है, उनकी भी खोज हुई है. खोज में स्वर्ण मुद्राएं भी शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










