
जमीनी विवाद में युवक को मारी तीन गोलियां, झाड़ियों में मिला शव
AajTak
बरेली में एक 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या जमीनी रंजिश में की गई है. उनका पिछले 10 सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस का कहना है कि गांव के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.
बरेली में जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 25 वर्षीय युवक का शव गांव की ही नदी के पास झाड़ियों से बरामद हुआ. जैसे ही परिजनों को इसकी खबर लगी तो घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बरेली के थाना शेरगढ़ इलाके में 25 साल के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या जमीनी रंजिश में की गई है. उनका पिछले 10 सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके चलते 25 वर्षीय धर्मेंद्र की हत्या हुई. धर्मेंद्र को तीन गोलियां मारी गई जिसमें एक गोली उसके सिर पर लगी.
जमीनी विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या
थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ खेती का कार्य करता था. बुधवार रात 9 बजे वह खाना खाकर घर से निकला था. उसके बाद वो अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. अगले दिन नदी किनारे युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला.
पुलिस ने गांव के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि गले और सर पर चोट के निशान है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर हत्या और शव को फेंकने का आरोप लगाया है. जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









