
जमशेदपुर : स्कूटी सवार दंपती से मांगा लिफ्ट, इंकार करने पर मार दी गोली
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में लिफ्ट नहीं देने पर दो लड़कों ने एक परिवार पर गोली चला दी. बताया जाता है कि एक स्कूटी पर सवार एक दंपती से दो युवकों ने लिफ्ट मांगा. जब उनलोगों ने लिफ्ट देने में असमर्थता जताई तो युवक पास से हथियार ले आए और तू तू-मैं मैं के बाद उन पर गोली चला दी. इस पर स्कूटी सवार शख्स घायल हो गया.
जमशेदपुर मे गोली बारी थम नहीं रहा है. हर दिन किसी ना किसी जगह गोली चल ही जाती है. ताजा मामला कदमा का है. यहां एक दंपती अपने स्कूटी से आ रहे थे. तभी दो लड़कों ने उन्हें रोका और लिफ्ट मांगी. जब दंपती ने उनलोगों से कहा कि स्कूटी पर हम खुद दो लोग हैं, तो आपको कहा से लिफ्ट दें. बस इसी बात पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार किसी समारोह से आ रहा था. रामपुर के साथ नशे में धुत दो लड़कों ने उन्हें रोका और लिफ्ट मांगने लगे. पति-पत्नी खुद एक स्कूटी पर सवार थे. ऐसे में उनलोगों ने लिफ्ट देने में असमर्थता जताई. इसके बाद लड़कों ने उन्हें रुकने कहा और फिर पास से जाकर हथियार ले कर आया और गोली चला दी.
बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाई घायलों नें बातया कि लिफ्ट मांगा, नहीं दिया तो गोली चला दी. अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलाई. इसमें से एक गोली पीड़ित कंधे और दूसरी पैर में लगी है. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है. लड़को की पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले खी छानबीन में जुट गई है.
आरोपियों की नहीं हुई है पहचान पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार किसी पार्टी से अपने परिवार के साथ आ रहे थे. वेलोग स्कूटी से थे. तभी दो लड़का उनलोगों को रोका और लिफ्ट लेने को लेकर तू-तू मैं मैं करने लगा. इसके बाद दोनों लड़का बोला रुको आ रहे हैं. फिर दोनों पास से हथियार लेकर लड़के आए और फायरिंग शुरू कर दी. यह घटना रामनगर के पास घटना हुई थी. दो खोखा और एक जिंदा गोली मौके से बरामद हुई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








