
जमशेदपुर में नर्सरी क्लास की बच्ची से रेप, स्कूल वैन का ड्राइवर ही निकला हैवान
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में नर्सरी क्लास की एक मासूम से दरिंदगी की वारदात हुई है. स्कूल वैन का ड्राइवर ही हैवान बन गया और उसने बच्ची के साथ रेप किया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब घर पहुंचने के बाद बच्ची को पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
झारखंड के जमशेदपुर में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची से रेप की घिनौनी वारदात हुई है. घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी की एक छात्रा से रेप के आरोप में स्कूल वैन ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में हुई. पीड़िता की मां द्वारा शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद एक विशेष पुलिस टीम ने मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में रहने वाले आरोपी जयश्री तिवारी को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले को लेकर एसपी (शहर और ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि साढ़े तीन साल की बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया और आरोपी ड्राइवर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शुक्रवार को स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि कैसे उसके स्कूल ड्राइवर ने उसके साथ घिनौनी हरकत की.
एसपी ने कहा कि कल सूचना मिलने पर एसएसपी किशोर कौशल ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और उन्हें पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया. ड्राइवर को पकड़ने से पहले घटना की जानकारी जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़ित के घर भी भेजा गया था.
ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया गया है, एसपी ने कहा कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का आश्वासन दिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









