
जमशेदपुर: तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड, 78 किलो गांजे के साथ 7 गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने एक बड़े तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 78 किलो गांजा जब्त किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में 7 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाए जा रहे इस गांजे को झारखंड के रास्ते बिहार पहुंचाया जाना था. पकड़े गए गांजे की कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने बड़े स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 78 किलो गांजे के साथ सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इस गांजे की तस्करी जमशेदपुर के रास्ते बिहार में की जा रही थी.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजू दास, सचिदानंद बेरा, स्वपन कुमार गोराई, अभिषेक गिरी, राजदीप सिंह, मनसा रामदास और राजदीप सिंह शामिल है. सभी बहरागोड़ा और आसपास के रहने वाले है.
इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एनएच 33 होते हुए शहर में गांजा की तस्करी हो रही है. शनिवार को भी दो कार से गांजा की तस्करी होने वाली है.
सूचना पर एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर नाकेबंदी की गई. इस दौरान कालिया डांगा के पास दो कार सवार पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे.
पुलिस ने दोनों कार का पीछा करते हुए आरोपियों को धर दबोचा. कार की तलाशी लेने पर दोनों कारों की डिक्की से कुल 78 किलो गांजा बरामद किया गया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि गांजा को आंध्र प्रदेश के विजयनगर से खरीदकर जमशेदपुर ला रहे थे जहां उन्हें किसी और के हाथों गांजा सौंपना था.
यह गांजा शहर और आस पास के इलाकों में बेचना था. पुलिस को अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा 25 हजार रूपए किलो के हिसाब से गांजा को खरीदकर लाया जा रहा था. पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपये है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








