
जब 222 यात्रियों वाले विमान में 'हाइजैकर' बोला- 'धमाका करने जा रहा हूं'
AajTak
एक ड्रग एडिक्ट ने साल 2017 में मलेशिया एयरलाइंस का प्लेन हाइजैक करने की कोशिश की थी, ये शख्स श्रीलंका का रहने वाला था. जो स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था. उसने धमकी भी दी थी कि वह बम फोड़ देगा.
पांच साल पहले मलेशिया एयरलाइंस के प्लेन MH128 में अचानक अफरातफरी मच गई थी. इस प्लेन में 222 पैसेंजर सवार थे. एक शख्स ने अचानक हाथ में एक डिवाइस दिखाते हुए कहा था कि वह प्लेन को बम से उड़ा देगा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले दो दोस्तों ने 'हाइजैकर' को काबू किया था. अब दोनों दोस्तों ने घटना की पूरी कहानी मीडिया से शेयर की है.
मलेशिया एयरलाइंस के प्लेन MH128 को श्रीलंका के रहने वाले शख्स ने हाइजैक करने की कोशिश की थी. इस हाइजैकर ने तब ये भी धमकी दी थी कि वह मेलबर्न के ऊपर बम को फोड़ देगा. इसके बाद प्लेन मेलबर्न में मौजूद Tullamarine Airport में उतरा और सुरक्षाबलों ने आरोपी हाइजैकर को अपने कब्जे में ले लिया था.
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो दोस्त ट्रॉय जॉयनर (38), फैबियो कोंटू (40) मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर से प्लेन में 31 मई 2017 को सवार हुए थे.
लेकिन तभी विमान में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई. इसी दौरान मनोध मार्क्स नाम का शख्स भागता हुआ आया, उसके हाथ में एक काले रंग की डिवाइस थी, इस डिवाइस में नीली रंग की लाइट जल रही थी. वह चिल्लाते हुए बोला,'मेरे पास बम है'. कोंटू मिलिट्री में रह चुके थे. उन्हें बम को निष्क्रिय करने का तरीका पता था.
शुरुआत में उनके दोस्त को विश्वास नहीं हुआ कि आतंकी वारदात हो सकती है. जॉयनर ने news.com.au से बात करते हुए कहा कहा, उसके बायें हाथ में एक रिमोट था. जो असली लग रहा था. इस दौरान ये शख्स कॉकपिट की तरफ बढ़ा लेकिन एयरलाइन स्टाफ ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया.
लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा जॉयनर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरी ताकत लगाकर अपनी बाजू से उसके सिर को पकड़ लिया. वहीं उनके दोस्त ने श्रीलंकाई हाइजैकर को कमर से पकड़ लिया. इसके बाद उसकी बॉडी को जमीन पर चित कर दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










