जब स्क्रीन पर दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, देखें एक्ट्रेस के बेस्ट ब्राइडल लुक्स
AajTak
आजकल कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि यह विक्की कौशल संग दिसंबर के पहले हफ्ते में सात फेरे लेंगी. दोनों ने राजस्थान में वेन्यू भी देख लिया है. आज हम आपको कटरीना कैफ के उन्हीं ब्राइडल लुक्स से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं जो हम सभी ने फिल्मों में देखे हैं.
बॉलीवुड डीवा कटरीना कैफ को दर्शकों ने कई अवतार में देखा है. 'राजनीति' में इन्हें बतौर राजनेता देखा गया. 'धूम 3' में इन्हें जिमनास्ट के रूप में देखा गया और सलमान खान स्टारर फिल्म 'एक था टाइगर' में कटरीना कैफ ने एक स्पाई की भूमिका निभाई. कश्मीरी-ब्रिटिश ब्यूटी कटरीना कैफ किसी भी किरदार में जान डाल सकती हैं. वह बेहद आसानी से रोल अदा करती नजर आती हैं. खासकर, भारतीय ब्राइड तो इन्हें न जाने कितनी बार ऑनस्क्रीन बनते देखा गया है. आजकल कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि वे विक्की कौशल संग दिसंबर के पहले हफ्ते में सात फेरे लेंगी. दोनों ने राजस्थान में वेन्यू भी देख लिया है. आज हम आपको कटरीना कैफ के उन्हीं ब्राइडल लुक्स से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं जो हम सभी ने फिल्मों में देखे हैं.
फिल्म 'बार बार देखो' में कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी बनी थी. इस दौरान कटरीना ने लाल रंग का शिमरी लहंगा पहना था. हाथों में लाल चूड़ा, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, हल्का मांग टीका और गले में हैवी सेट के साथ काला चश्मा लगाया था, जिसमें कटरीना का स्वैग बखूबी देखा गया था.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












