
जब सूखा तालाब, निकला गांव, झलक पाने के लिए उमड़ पड़े लोग!
AajTak
बड़े शहरों तक पानी सप्लाई के लिए एक गांव को खत्म कर वहां तालाब बनवा दिया गया. लेकिन उस गांव का टूटा-फूटा ढांचा अब भी तालाब के नीचे है.
एक फलते-फूलते गांव को खत्म करके वहां एक तालाब बनवा दिया गया. इससे बड़े शहरों तक पानी सप्लाई होने लगा. लेकिन फिर एक बार, गर्मी बढ़ने पर जलाशय सूख गया और पानी के अंदर का गांव बाहर आ गया. फिर इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम पहुंचने लगा. यह घटना है ब्रिटेन की और ये तालाब डर्बीशायर में है.
बात 1940 के दशक की है. डर्बीशायर के डेरवेंट गांव को ध्वस्त करके तालाब बनाया गया. यह जलाशय ब्रिटेन के बढ़ते शहरों डर्बी, शेफील्ड, नॉटिंघम और लीसेस्टर में पानी सप्लाई के लिए बनाया गया. लेकिन साल 2018 में भीषण गर्मी की वजह से तालाब का जलस्तर बहुत नीचे चला गया था. इसकी वजह से गांव के कुछ हिस्से दिखाई देने लगे. अद्भुत नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से वहां लोग पहुंचे.
अब ब्रिटेन में इस समय भयानक गर्मी पड़ रही है. हीटवेव सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि लेडीबोवर जलाशय का पानी सूख जाएगा और गांव फिर से पानी के बाहर आएगा.
कैसा दिखा था डेरवेंट गांव?
Lets Go Peak District वेबसाइट के मुताबिक, गांव में सुंदर कॉटेजेज की एक घुमावदार कॉलोनी थी, जहां पत्थरीले पुलों के अंदर से डेरवेंट नदी बहती थी. यहां एक छोटी लेकिन संगठित कम्युनिटी रहती थी, जहां कुछ घरें और एक स्कूल था. गांव में St John और St James का एक चर्च भी था, जिसे साल 1757 में बनाया गया था.
शुरुआत में चर्च को नहीं तोड़ा गया था. तालाब में पानी भरने के बावजूद इमारत का शिखर पानी के बाहर नजर आता था. हालांकि, बाद में सेफ्टी का हवाला देते हुए चर्च को तोड़ दिया गया. क्योंकि तब ऐसे मामले सामने आने लगे थे कि लोग तैरकर चर्च के शिखर तक पहुंचने की कोशिश करते रहते थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










