
जब शख्स ने ठग को ही लूट लिया! देने के बजाय खाते में मंगाए इतने पैसे, मजेदार थी ट्रिक
AajTak
ठगी के किस्से तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन कानपुर की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां खुद ठग ही ठगा गया. अब इस पूरी घटना पर लोग कह रहे हैं कि ये ठग अगली बार ऐसा करने से पहले दस बार सोचेंगे या गलती से भी कोई फूलप्रूफ प्लान बनाने की कोशिश करेंगे. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
ठगी के किस्से तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन कानपुर की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां खुद ठग ही ठगा गया. अब इस पूरी घटना पर लोग कह रहे हैं कि ये ठग अगली बार ऐसा करने से पहले दस बार सोचेंगे या गलती से भी कोई फूलप्रूफ प्लान बनाने की कोशिश करेंगे. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
बात 6 मार्च की है, जब भूपेंद्र सिंह अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे. तभी उनके फोन की घंटी बजी. फोन उठाते ही दूसरी ओर से एक गंभीर आवाज आई – मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं.
भूपेंद्र को तुरंत अंदाजा हो गया कि यह साइबर ठगी का मामला हो सकता है. फिर उस कथित CBI अधिकारी ने धमकी भरे अंदाज में कहा -तुम्हारे अश्लील वीडियो हमारे पास हैं, केस दर्ज हो चुका है.
लल्लनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक, भूपेंद्र से 16,000 रुपये की मांग की गई और उसे फर्जी एफआईआर की कॉपी भेजी गई. ठग को लगा कि शिकार पूरी तरह जाल में फंस चुका है, लेकिन असल में खुद ठग ही फंसने वाला था. भूपेंद्र ने उल्टा उसे ही जाल में फंसाने की योजना बना डाली.
चालाकी से ठग को ही रुपये भेजने पर मजबूर किया!
भूपेंद्र ने ठग से एक दिन का वक्त मांगा और कहा कि वह इंटर का छात्र है. उसने यह भी बहाना बनाया कि घर से चोरी की गई सोने की चेन गिरवी रखकर पैसे जुटाने होंगे. अगले दिन जब ठग ने फिर कॉल किया, तो भूपेंद्र ने उससे 3,000 रुपये एडवांस देने को कहा ताकि वह चेन छुड़ा सके. ठग ने झांसे में आकर तुरंत पैसे भेज दिए.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










