
जब लोगों ने कहा 'एक्टिंग नहीं आती', बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे अभिषेक, पिता की इस बात ने बदला मन
AajTak
फिल्म द बिग बुल में कुछ लोगों ने अभिषेक की एक्टिंग की दाद दी है तो वहीं कुछ लोग एक्टर से खुश नजर नहीं आए. ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक को उनकी एक्टिंग स्किल्स के लिए आलोचनाएं सुनने को मिली है, वे पहले भी इन बातों का सामना कर चुके हैं और बखूबी उन्हें संभाला है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अभिषेक हार मान गए थे और बॉलीवुड में अपने सफर को खत्म करने का फैसला ले लिया था.
एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म द बिग बुल को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स भी जारी है. कई लोगों ने जहां अभिषेक की एक्टिंग की दाद दी है तो वहीं कुछ लोग एक्टर से खुश नजर नहीं आए. ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक को उनकी एक्टिंग स्किल्स के लिए आलोचनाएं सुनने को मिली है, वे पहले भी इन बातों का सामना कर चुके हैं और बखूबी उन्हें संभाला है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अभिषेक हार मान गए थे और बॉलीवुड में अपने सफर को खत्म करने का फैसला ले लिया था. पर, पिता अमिताभ बच्चन की बात ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. आइए जानें क्या है वो बात. हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि वे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बने हैं. उन्होंने कहा- 'पब्लिक प्लेटफॉर्म में असफल होना बहुत मुश्किल भरा होता है. उस समय सोशल मीडिया नहीं थी, पर मैंने मीडिया के जरिए जाना कि कुछ लोग मुझे बुरा-भला कह रहे हैं और कुछ कह रहे थे कि मुझे एक्टिंग नहीं आती. एक समय मुझे लगा कि इंडस्ट्री में आना मेरी भूल थी, मैं जो भी कोशिश कर रहा था वो काम नहीं कर रहा था. मैं अपने डैड के पास गया और कहा कि शायद मैं इंडस्ट्री के लिए नहीं बना हूं'.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










