
जब युद्ध में हुई पुतिन के भाई की मौत, साथ में मरे थे इतने लाख रूसी, अमेरिकी मंत्री ने कुदेरा रूसी राष्ट्रपति का जख्म
Zee News
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लेनिनग्राद की घेराबंदी के दौरान सैकड़ों हजारों मृतकों का वर्णन किया. ब्लिंकन के मुताबिक उस घेराबंदी ने राष्ट्रपति पुतिन सहित लाखों रूसी परिवारों को प्रभावित किया और अब, रूस मारियुपोल जैसे शहरों को भूखा मार रहा है. यह शर्मनाक है.
वाशिंगटन: अमेरिका ने सोमवार को रूस पर यूक्रेनी शहरों की घेराबंदी कर लोगों को भूखा रखने का आरोप लगाया. साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इसे रोकने की मांग की और उन्हें उनका पारिवारिक इतिहास याद दिलाया है. उन्होंने कहा, द्वितीय विश्व युद्ध में पुतिन के एक वर्षीय भाई की मौत हो गई थी. इसलिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यह लड़ाई समाप्त कर देनी चाहिए.
लेनिनग्राद की नाजी घेराबंदी ब्लिंकन ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में लेनिनग्राद की नाजी घेराबंदी के दौरान पुतिन के एक वर्षीय भाई विक्टर की मौत हुई थी. साथ ही उन्होंने रूसियों की द्वितीय विश्व युद्ध की यादें फिर जिंदा कीं. उन्होंने उन्होंने लेनिनग्राद की घेराबंदी के दौरान सैकड़ों हजारों मृतकों का वर्णन किया. ब्लिंकन के मुताबिक उस घेराबंदी ने राष्ट्रपति पुतिन सहित लाखों रूसी परिवारों को प्रभावित किया और अब, रूस मारियुपोल जैसे शहरों को भूखा मार रहा है. यह शर्मनाक है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



