
'जब मैं दुनिया जीत रही थी, लोग कहते थे सैटल हो जाओ', सानिया मिर्जा का दिल छूने वाला पोस्ट
AajTak
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अर्बन कंपनी के विज्ञापन 'छोटी सोच' पर रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर उसे एक इंस्पाइरिंग मैसेज के साथ पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बताया कि जब मैं खिताब पर खिताब जीत रही थी, लोग कहते थे सैटल हो जाओ.
बीते दिनों अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक के साथ तलाक के चलते चर्चा में आई टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का हालिया ट्विटर पोस्ट दिल छू लेने वाला है. खासकर कई महिलाओं के लिए ये उनकी जिंदगी की आइना है. सानिया ने अर्बन कंपनी के विज्ञापन 'छोटी सोच' पर रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर उसे एक इंस्पाइरिंग मैसेज के साथ पोस्ट किया.
ब्यूटीशियन की कहानी पर अर्बन कंपनी का एड
सबसे पहले बता दें कि अर्बन कंपनी का ये एड एक ब्यूटीशियन की कहानी पर है, जिसे कार खरीदने के बाद अपने पड़ोसियों और छोटे भाई की ओर से कई सवालों का सामना करना पड़ता है. उसका भाई बताता है कि लोग मुझे चिढ़ाते हैं और कहते हैं कि हमें पता है कि तेरी बहन ने गाड़ी कैसे खरीदी. कुल मिलाकर लोग उसके गाड़ी खरीदने को लेकर उसके चरित्र पर छींटाकशी कर रहे हैं.
'औरत जितना आगे बढ़े, दुनिया की सोच उतनी छोटी हो जाती है'
इसमें वह अपने भाई को समझाती है कि कैसे औरत जितना आगे बढ़ती है, दुनिया की सोच उतनी छोटी होती जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग उसकी जीत को स्वीकार ही नहीं करना चाहते हैं. इस प्रकार, 'छोटी सोच' में एक मार्मिक बातचीत है और एक बड़ा मैसेज भी. उसकी बहन उससे कहती है, 'नयी गाड़ी तो सबको दिखती है, लेकिन मेहनत? किसी को नहीं दिखती. अब या तो हम अपना काम करके आगे बढ़ते रहें, या सबकी सोच में पीछे रह जाएं. ये सब सुनकर उसके भाई के चेहरे पर गर्व का भाव होता है.
ट्विटर पर अर्बन कंपनी ने इस एड के कैप्शन में लिखा है- 'हर किसी को गर्व के साथ काम करने और इसके लिए सम्मान पाने का अधिकार है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










