
जब मिलीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का वीडियो वायरल
AajTak
दुनिया का हर इंसान खास है. कुदरत हर इंसान को कुछ ऐसा देती है जो उसे खास बनाता है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऐसे ही लोगों को सहेजकर रखता है और दुनिया के सामने लाता है. हाल ही में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे 2024 के मौके पर ऐसा ही कुछ हुआ.
दुनिया का हर इंसान खास है. कुदरत हर इंसान को कुछ ऐसा देती है जो उसे खास बनाता है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऐसे ही लोगों को सहेजकर रखता है और दुनिया के सामने लाता है. हाल ही में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे 2024 के मौके पर ऐसा ही कुछ हुआ.
लंदन के प्रतिष्ठित सवॉय होटल में दुनिया की सबसे छोटी महिला और सबसे लंबी महिला की मुलाकात करवाई गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
रुमेसा गेलगी जिनके नाम दुनिया के सबसे लंबी महिला होने का खिताब है. ये तुर्की की हैं, जिनकी उम्र 27 साल की है, और वेब डेवलपर का काम करती हैं. इनकी लंबाई है 215.16 सेंटीमीटर (7 फीट 1 इंच). दूसरी तरफ हैं ज्योति आमगे, जो भारत की हैं. इनकी लंबाई है 62.8 सेंटीमीटर (2 फीट 1 इंच).इस दिलचस्प मुलाकात का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
देखें वायरल वीडियो
रुमेसा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बातचीत करते हुए कहा-ज्योति से पहली बार मिलना अद्भुत था.वह सबसे खूबसूरत महिला हैं. मैं उन्हें बहुत समय से मिलने का इंतजार कर रही थी.
देखें तस्वीरें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










