
जब भूत खोजने 900 साल पुराने चर्च में पहुंचा शख्स, अंदर जो दिखा वो सुनकर डर लगने लगेगा
AajTak
क्या इस दुनिया में कोई ऐसी शक्ति भी है, जो इंसानों की समझ से परे है? हम बात कर रहे हैं भूतों की. लंबे समय से भूतों के अस्तित्व पर खोज चल रही है. किसी के मुताबिक, ये एक कपोल कल्पना है. किसी के लिए ये एक हकीकत है. मामला आधी हकीकत, आधा फसाना पर ही टिकता है.
क्या इस दुनिया में कोई ऐसी शक्ति भी है, जो इंसानों की समझ से परे है? हम बात कर रहे हैं भूतों की. लंबे समय से भूतों के अस्तित्व पर खोज चल रही है. किसी के मुताबिक, ये एक कपोल कल्पना है. किसी के लिए ये एक हकीकत है. मामला आधी हकीकत, आधा फसाना पर ही टिकता है.
सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ी एक कहानी वायरल हो रही है. दरअसल, ये कहानी है पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के अनुभव की है. पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर का मतलब है आधुनिक उपकरणों के साथ 'भूत' या किसी अज्ञात एनर्जी को तलाशने की कोशिश करना.
जब अचानक खुलने लगा दरवाजा
मिरर की न्यूज के मुताबिक, पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर टोनी फर्ग्यूसन 900 साल पुरानी चर्च में तहकीकात कर रहे थे. जब उन्हें एक अनोखा अनुभव हुआ. उन्होंने देखा कि चर्च का भारी लकड़ी का दरवाजा अपने आप खुल गया. ये चर्च कब्रिस्तान के पास स्थित था. टोनी ने बाहर जाकर देखा कि कहीं कोई शख्स तो नहीं जिसने ऐसा किया हो, लेकिन कब्रिस्तान में कोई भी मौजूद नहीं था.
कोई तो था...
टोनी ने बताया कि दरवाजे के खुलने की आवाज सुनकर वे चौंक गए. चिल्ला उठे. इसके बाद वे कब्रिस्तान में जाकर चेक करते हैं. फिर वो चर्च के चारों ओर दौड़ते हैं ताकि यह तय कर सकें कि कोई उनके साथ मजाक तो नहीं कर रहा, लेकिन वहां कोई नहीं था. लेकिन उन्हें इस पर यकीन था की कोई तो है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










