
'जब बैंक आपकी गारंटी नहीं मानता है तो मोदी गारंटी देता है', यशोभूमि एक्सपो में विश्वकर्मा साथियों से बोले PM
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) के पहले फेज का उद्घाटन किया. उन्होंने आज के ही दिन 'पीएम विश्वकर्मा योजना' भी लॉन्च की. उन्होंने कहा कि जब बैंक विश्वकर्मा साथियों की गारंटी नहीं मानती है तो आपकी गारंटी मोदी देता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 'पीएम विश्वकर्मा योजना' लॉन्च की. दिल्ली में स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद PM मोदी ने कहा,'जब बैंक विश्वकर्मा साथियों की गारंटी नहीं मानता है तो आपकी गारंटी मोदी देता है.' प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा साथियों को ट्रेनिंग, टेक्नॉलजी और टूल्स का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि अब सरकार आपकी मार्केटिंग भी करेगी.
पीएम मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,'मुझे खुशी है कि आज मुझे ऐसा करने का अवसर मिला. हमारे विश्वकर्मा सदस्यों से जुड़ें. 'पीएम विश्वकर्मा' योजना आज शुरू की गई है, जो कलाकारों और शिल्पकारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरेगी.' उन्होंने कहा कि आज फ्रिज का दौर आ चुका है, लेकिन इस दौर में भी लोग मटके और सुराही का पानी पीना पसंद करते हैं. दुनिया कहीं भी पहुंच जाए, लेकिन इनका महत्व हमेशा रहेगा. इसलिए आज समय की मांग है कि इन विश्वकर्मा साथियों को पहचाना जाए. उन्हें सपोर्ट किया जाए.
18 अलग-अलग काम करने वालों पर फोकस
उन्होंने आगे कहा,'हमारी सरकार विश्वकर्मा साथियों का सामर्थ्य और समृद्धि बढ़ाने के लिए सहयोगी बनकर सामने आई है. इस योजना में 18 अलग-अलग तरह का काम करने वाले विश्वकर्मा साथियों पर फोकस किया गया है. इनमें लकड़ी का काम करने वाले कारपेंटर, लोहे का काम करने वाले लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, जूते बनाने वाले भाई, हेयर कटिंग, माला बनाने वाले, कपड़े का काम करने वाले लोगों को शामिल किया गया है. भारत के इन लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई जाएगी.'
मेट्रो में सफर कर यशोभूमि पहुंचे PM मोदी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








