
जब फॉरेनर लगाने लगा 'भारत माता की जय' के नारे, कहा-अब हो गया है वेरिफिकेशन
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ने महाराष्ट्र के एलोरा गुफाओं में'भारत माता की जय'के नारे लगाए. इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कभी वो आपको खूब हंसाते हैं, तो कभी आपको एक दम हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडिया हाल के समय में आग की तरह फैल रहा है. ऑस्ट्रेलियाई से आए एक यात्री डंकन मैकनॉघ्ट ने महाराष्ट्र के एलोरा गुफाओं में घूमने के लिए गए थे. इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग बेहद खुश हो रहे हैं.
वीडियो में देखा जा रहा है कि कैलाश मंदिर के सामने खड़े होकर, मैकनॉघ्ट ने पर्यटकों के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद मजाक कर रहे हैं कि उनका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है.
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है वीडियो इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर duncan.mcnaught नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए टूरिस्ट ने लिखा कि 'क्या मैं अपने आधार कार्ड के लिए तैयार हूं?' वीडियो में देखा जा रहा है कि वह एलोरा के कैलाश मंदिर को देख रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि मैं भारत में हूं और आप इसे देखिए. इसके बाद वह 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हैं. ऐसा करते ही वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी.
फिर से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक "जय श्री राम" के नारे लगाता है और भीड़ फिर से जयकारे लगाते हुए उसका साथ देती है. वीडियो के लास्ट में यात्री ने बताया कि वह कैलाश मंदिर में है. वीडियो पोस्ट करते टाइम उसने कैप्शन में लिखा कि गोरा अपने आधार कार्ड के लिए तैयार है.
लोग हो रहे खुश
वीडियो देखते ही लोग अपने-अपने इमोशन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आधार वेरिफिकेशन सफल रहा. दूसरे यूजर ने लिखा कि यह बहुत सुंदर है. वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि भाई, तुम्हारा आधार कार्ड जल्द ही आ जाएगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









