
जब नीतीश कुमार का स्वागत करने पहुंचे तेजस्वी, राबड़ी ने भी की खातिरदारी...ऐसा था कुछ इफ्तार का नजारा
AajTak
बिहार की इफ्तार वाली राजनीति में नीतीश कुमार की एंट्री ने सियासी गलियारों में हलचल को तेज कर दिया है. वैसे भी तेज प्रताप के एक ट्वीट के बाद उनकी ये एंट्री हुई, ऐसे में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे.
हाल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़बोले पुत्र तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर सॉफ्ट हो गए थे. तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट से बिहार में कयासों का बाजार गर्म कर दिया था. रामनवमी के मौके पर तेज ने ट्वीट में एक फोटो शेयर की. जिसमें सफेद कागज पर लिखा था, ‘एंट्री नीतीश चाचा’. इस फोटो के साथ तेज प्रताप कैप्शन में लिखा, राम नवमी के शुभ अवसर पर बहुत जरूरी. इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया और सियासी कयासबाजी का दौर शुरू हो गया. कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद में जाने के कयास लगाने शुरू कर दिए.
बिहार की सियासत का 'गुड फ्राइडे'
शुक्रवार को इफ्तार का मौका था. लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे. राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में सीएम ने शिरकत की. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ऐसा लगा जैसे राबड़ी का बंगला पलक पावड़े बिछाए बैठा है. तैयारी जोरों से की गई थी. तेजस्वी यादव सहित पूरे लालू परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश का गर्मजोशी से स्वागत किया. आज ही के दिन लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली है. शुक्रवार का दिन लालू परिवार के लिए 'गुड फ्राइडे' बनकर आया है.
इफ्तार की इबादत का सियासी कनेक्शन
नीतीश कुमार राबड़ी आवास पर वर्षों बाद पहुंचे थे. इससे पूर्व 2017 में वे 10 सर्कुलर रोड की इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे. जिसका आयोजन खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने किया था. एक बार फिर नीतीश राबड़ी आवास पर पहुंचे हैं, जहां एक बार फिर उन्होंने प्रेम सौहार्द और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाया. लेकिन इस बार नीतीश के राबड़ी आवास पहुंचने के बीच बिहार का सियासी समीकरण कुछ और है. इस बार नीतीश लालू के साथ नहीं बल्कि एनडीए के साथ सरकार चला रहे हैं. इधर, नीतीश के राबड़ी आवास पहुंचते ही सोशल मीडिया में खबरें तैरने लगी हैं कि क्या तेज प्रताप यादव को नीतीश चचा की एंट्री वाले संदेश का मायना सच में सही था. कुछ लोग इसे बिहार के बदलते समीकरण और बोचहां चुनाव में एनडीए की करारी हार का साइड इफेक्ट भी बता रहे हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









