
जब धनुष ने कहा था- 'कुछ भी बदल सकता है, रजनीकांत संग रिश्ता नहीं', तस्वीरों में देखें फैमिली बॉन्डिंग
AajTak
धनुष ने भले ही ऐश्वर्या संग अलग होने का फैसला कर लिया है. लेकिन वो ऐश्वर्या के पिता और दिग्गज एक्टर रजनीकांत संग भी खास बॉन्ड शेयर करते हैं. पुराने इंटरव्यू में धनुष ने रजनीकांत संग अपने रिश्ते पर कहा था- हम एक दूसरे को स्पेस देते हैं और एक दूसरे की इज्जत करते हैं.
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का खूबसूरत रिश्ता एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है. धनुष ने शादी के कई सालों बाद अब ऐश्वर्या रजीकांत संग अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों के रिश्ते में भले ही दूरियां आ गई हैं. लेकिन धनुष और ऐश्वर्या के दोनों बेटे Yatra और Linga कपल को एक कड़ी से हमेशा जोड़े रखेंगे, क्योंकि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अपने दोनों बेटों के काफी करीब और उनसे बेशुमार प्यार करते हैं.
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के सोशल मीडिया हैंडल पर उनके दोनों बेटों संग ढेर सारी फोटोज आपको दिख जाएंगी, जिन्हें देखकर आपको खुद अंदाजा हो जाएगा कि कपल अपने बच्चों के साथ सिर्फ माता-पिता बनकर नहीं बल्कि दोस्त बनकर रहते हैं. ऐश्वर्या और धनुष के बच्चों संग मस्ती करते हुए फोटोज किसी के भी दिल को छू सकते हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












