
जब दूसरे सांप को निगल गया King Cobra, नजारा देख सहम गए लोग! VIDEO
AajTak
King Cobra Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खतरनाक किंग कोबरा रसेल वाइपर सांप को अपने मुंह में आधा निगल लेता है, लेकिन अगले ही पल उसे जाने क्या सूझता है कि उस सांप को बाहर छोड़ देता है. जिसके बाद रसेल वाइपर को जिंदा देख लोग हैरान रह गए. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में किंग कोबरा एक दूसरे सांप (रसेल वाइपर) को जिंदा निगल लेता है. हालांकि, कुछ ही देर में वह उसे उगल भी देता है. इस हैरतअंगेज वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा चुका है. जिसने भी सांपों की यह लड़ाई देखी, दंग रह गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा किंग कोबरा करीब 6 फुट लंबा है. वह रसेल वाइपर को पहले तो जिंदा निगल जाता है और फिर उसे उगल भी देता है. इस दृश्य को देख स्थानीय लोगों ने 'सांप बचाव दल' को बुला लिया. जिसके बाद दोनों सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया. घटना ओडिशा के कटक जिले की बताई गई है.
वीडियो में दिखा खतरनाक मंजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे किंग कोबरा रसेल वाइपर को अपने मुंह में आधा निगल लेता है, लेकिन अगले ही पल उसे ना जाने क्या सूझता है कि उसने सांप को बाहर छोड़ दिया. जिसके बाद रसेल वाइपर को जिंदा देख लोग हैरान रह गए. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि रसेल वाइपर के लिए कोबरा के जहर से बचना मुश्किल होगा.
किंग कोबरा और रसेल वाइपर का यह वीडियो जिसने भी देखा अचरज में पड़ गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कहा- काफी डरावना दृश्य था. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जंगल कट रहे हैं तो जंगली जीव इंसानों के बीच आएंगे ही.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










