
जब तक यूरो कप चलेगा तब तक के लिए पत्नी ने 'रोमांस' पर लगाया BAN
AajTak
फुटबॉल प्रेमी उस शख्स ने कहा, मैं हमेशा से फुटबॉल का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरा जुनून उसके लिए इतनी बड़ी दिक्कत और पेरशानी क्यों है. ब्रिटेन के उस शख्स ने कहा, वह (पत्नी) मेरे साथ फ़ुटबॉल देखती थी और इंग्लैंड के स्कोर करने पर भी चीयर भी करती थी.
ब्रिटेन में एक शख्स का फुटबॉल प्रेम उसके और पत्नी के बीच दूरी का कारण बन गया. उस शख्स ने दुखी होकर खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि यूरो कप खत्म होने तक मुझे मेरी पत्नी ने खुद से दूर रखने का फैसला किया है. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) फुटबॉल प्रेमी उस शख्स ने कहा, 'मैं हमेशा से फुटबॉल का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरा जुनून उसके लिए इतनी बड़ी दिक्कत और पेरशानी क्यों है. ब्रिटेन के उस शख्स ने कहा, वह (पत्नी) मेरे साथ फ़ुटबॉल देखती थी और इंग्लैंड के स्कोर करने पर भी चीयर भी करती थी. मेरे पास एक साथ गले मिलने और रोने की शानदार यादें हैं.' शख्स ने आगे बताया, पत्नी 36 साल की है और मैं 39 साल का हूं. हम दस साल से साथ हैं और सात साल पहले शादी कर चुके हैं. लेकिन वह अब शायद ही कोई खेल देखती है. वह यूरो कप के दौरान इंग्लैंड के एक भी मैच को देखने मेरे साथ नहीं बैठी है और उसे जो भी काम करना है, उसके बारे में मुझपर कटाक्ष करना पसंद करती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










