
जब ट्रेन में भिड़ गईं महिलाएं... बाल पकड़-पकड़कर पीटा, जो बीच में बोला उसे भी मारा! देखें 5 वायरल वीडियो
AajTak
Delhi Metro Viral Fighting Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो या मुंबई लोकल में लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में देखते हैं दिल्ली मेट्रो के 5 वायरल वीडियो...
अक्सर सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के आपस में मारपीट के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी-कभी ऐसे वीडियो मुंबई लोकल से भी आ जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पहले ट्रेन में कुछ महिलाएं आपस में झगड़ती हैं और कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि फिर महिलाएं बाल पकड़-पकड़ कर मारपीट पर उतर जाती हैं. इतना ही नहीं, जैसे ही दूसरे यात्रियों बीच बचाव के लिए आते हैं तो महिलाएं उन्हें भी पीटना शुरू कर देती है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. इससे पहले दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें महिला कोच में लड़ाई हो रही थी. ऐसे में आज हम ट्रेन में लड़ाई के वो 5 वीडियो दिख रहे हैं, जो काफी चर्चा में रहे थे.
मुंबई लोकल का वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत से मुंबई जा रही एक लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास में एक महिला दूसरे यात्री पर आरोप लगा रही हैं कि ट्रेन में चढ़ने से पहले महिला ने उसे कोहनी से मारा था. इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस शुरू होती है और ये बहस मारपीट तक पहुंच जाती है और फिर जल्द ही ये बात हाथापाई तक पहुंच जाती है. इसके बाद कोच में मौजूद दूसरे लोग बीच-बचाव करने और दोनों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिलाओं ने इन लोगों के साथ भी मारपीट की और कुछ ही देर में मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो गया. आप नीचे दिए गए वीडियो में पूरा सीन देख सकते हैं.
दिल्ली मेट्रो के वीडियो भी चर्चा में रहे
इससे पहले दिल्ली मेट्रो के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें कुछ यात्री आपस में झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. आप नीचे दिए गए 5 वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कभी-कभी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो में कैसे कैसे नजारे देखने को मिल जाते हैं.
हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ महिला पैसेंजर आपस में झगड़ रही थीं. दोनों एक दूसरे को धमकी देती नजर आ रही थीं. ऐसे में लोग दिल्ली मेंट्रो की तुलना बिगबॉस के घर से कर रहे थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










