
जब जो बाइडेन बोले- 'फर्स्ट लेडी के पति को कोरोना हो गया है', फिर याद आया कि गलती हो गई...
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान फिसल गई, जुबान ऐसी फिसली कि एक इवेंट में लोग हंसने लगे. हालांकि, अपने ह्यूमर का परिचय देते हुए जो बाइडेन ने पूरी स्थिति को संभाल लिया.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वूमेंस हिस्ट्री मंथ को संबोधित किया. इसके तहत वह आज Equal Pay Day इवेंट में मौजूद थे. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने गलती से कमला हैरिस को 'फर्स्ट लेडी' कह दिया.
दरअसल, कमला हैरिस अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट हैं और जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन फर्स्ट लेडी हैं. अमेरिका में राष्ट्रपति की पत्नी को फर्स्ट लेडी कहा जाता है. वहीं उपराष्ट्रपति के पति को सेकेंड जेंटलमैन कहा जाता है.
अब पूरा माजरा क्या है तो वह आप जान लीजिए... दरसअल, जो बाइडेन ने कहा, 'फर्स्ट लेडी के पति को कोरोना हो गया है. इस कारण कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करना है पड़ा है'. ये कहते ही अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी गलती का अहसास हो गया. क्योंकि असल में कमला हैरिस के पति यानि सेकेंड जेंटलेमैन डग एमहॉफ ( Doug Emhoff Corona positive) कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.
जो बाइडेन ने जब ये बात कही तो वहां मौजूद हंसने लगे. इसके बाद खुद बाइडेन भी थोड़ा मुस्कराए और अपनी पत्नी जिल की तरफ इशारा करते हुए कहा, ' हां ये ठीक है, वो (जिल) ठीक हैं.' इसके बाद बाइडेन ने कहा कि मैं जो बाइडेन हूं और मैं जिल बाइडेन का पति हूं, इस बात पर मुझे गर्व है. इसके बाद जो बाइडेन ने महिलाओं को भी बराबर वेतन के ऑर्डर पर हस्ताक्षर कर दिए.
व्हाइट हाउस ने भी की पुष्टि वैसे कमला हैरिस के पति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि व्हाइट हाउस की ओर से भी हुई है. वैसे इस इवेंट में जो बाइडेन के साथ कमला हैरिस को भी शामिल होना था. हालांकि, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. लेकिन फिर भी वह इवेंट से दूर रहीं.
कमला हैरिस की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा कि सावधानी के तहत उन्होंने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया. खास बात ये है कि कमला हैरिस के पति के कोरोना की बूस्टर डोज भी लगी हुई है. कमला हैरिस ने कहा कि फिलहाल उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, वह अब आगे और टेस्ट करवाएंगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








